lok sabha election 2024: देश के दुश्मन चाहते हैं देश में बने कमजोर और भ्रष्ट सरकार, गुजरात में गरजे प्रधानमंत्री

lok sabha election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति सुधारने के लिए अब पाकिस्तान भी दुवाएं कर रहा है। यहां देश में जैसे- जैसे कांग्रेस कमजोर हो रही है, पाकिस्तान परेशान हो रहा है। कांग्रेस यहां मर रही है और पाकिस्तान वहां रो रहा है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद बौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट की और इशारा करते हुए मोदी ने कहा पाकिस्तान शहजादे को पीएम बनाने के लिए उतावला है। वहां कांग्रेस की जीत की दुआएं मांगी जा रही हैं।

कांग्रेस पकिस्तान की पुरानी मुरीद (lok sabha election 2024)

आणंद की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस पकिस्तान की पुरानी मुरीद है। दोनों की साझेदारी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। पड़ोसी देश शहजादे को भारत का अगला पीएम बनाने के लिए उत्सुक है। देश के दुश्मन चाहते हैं कि यहां कमजोर सरकार रहे। ऐसी कमजोर सरकार जो 26/11 मुंबई हमले ने के दौरान थी। जो आतंकवादी हमलों पर ठोनियर भेजा करती थी। आज की सरकार घर में घुसकर मारती है, इसलिए दुश्मन हमसे डरते हैं और ऐसी मजबूत सरकार देश में नहीं चाहते हैं।

मजबूत सरकार न झुकती है, न ही रुकती (lok sabha election 2024)

पीएम मोदी ने कहा, पड़ोसी एक भ्रष्ट सरकार चाहते हैं, जो 2014 से पहले थी। लेकिन मोदी की मजबूत सरकार न झुकती है, न ही रुकती है। पाकिस्तान के आतंका के टायर पंक्चर हो गए ए हैं। पीएम मोदी को टिप्पणी पाकिसतान में इमरान खान को केबिनेट के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के सोशल मीडिया हैंडल पर राहुल गांधी की विशेषता वाला वीडियो साझा करने और प्रशंसा करने के एक दिन बाद आई है। चुनावी सभाओं में संविधान साथ ले जाने के राहुल के दांव पर पीएम ने कहा, शहजादे समझ लें कि संविधान को माथे पर लेकर नाचने से बात नहीं बनती है। संविधान के लिए जीना और मरना सीखना है तो शहजाद मोदी के पास आए।

 

 

Leave a Comment