Delhi Weather: दिल्‍ली में गिरेंगे ओले और तेज हवाओं के साथ आएगी बारिश, इन 2 दिन रहें सावधान

Delhi Weather : सर्दियों का मौसम लगभग समाप्त हो गया है। तेज धूप हर दिन गर्मी का संकेत देती है। मौसम के संक्रमणकाल में स्वस्थ रहना भी महत्वपूर्ण है। इन सबके बीच, दिल्ली के मौसम पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने नवीनतम अलर्ट जारी किया है। दिल्लीवासियों के लिए आने वाले दिन कुछ अच्छे नहीं रहेंगे, मौसम विभाग का कहना है। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। किसानों पर मौसम के तेवर में बदलाव का विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है।

Delhi Weather: दिल्‍ली में गिरेंगे ओले और तेज हवाओं के साथ आएगी बारिश, इन 2 दिन रहें सावधान

मौसम विभाग ने दी सूचना

मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी 2024 को देश की राजधानी दिल्ली में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान लगाया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। हवा की रफ्तार तेज होने से नुकसान होने की भी आशंका है। ओलावृष्टि भी फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। ध्यान दें कि खेतों में अभी गेहूं, सरसों, मटर, चना और अन्य फसलें खड़ी हैं। दलहन और तेलहन की फसलों में फूल आने लगे हैं। ऐसे में तेज हवा और ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। Delhi Weather

Pro Tray Nursery : क्या है प्रो-ट्रे? पौधा होगा जल्द तैयार और 2 माह में आएगा फल, मौसम की मार से मिलेगा छूटकारा

दिल्ली के मौसम का विवरण

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में तापमान की वृद्धि से लोगों को लगने लगा कि सर्दी विदा हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं है। अब तीन दिनों तक लोगों को दोपहर की तेज धूप से पसीना आ जाएगा। सोमवार से गुलाबी ठंडक फिर से आ जाएगी। उसकी सबसे कम तापमान 21 डिग्री हो सकता है। यह गुरुवार को 26 डिग्री से अधिक का तापमान देखने का पहला मौका है, जो नवंबर 2023 के बाद पहली बार हुआ है। सुबह हल्की ठंड और मध्यम कोहरे से शुरू हुई। सुबह 9 बजे सूरज ने अपनी तलखी दिखाई दी। दोपहर की तेज धूप में टी-शर्ट पहने लोगों को नजर आने लगी। Delhi Weather

रोजाना मंडी भाव व्हाट्सप्प पर पाने के लिए यहां क्लिक करके व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े.

Kota : Kota Mandi Bhav 16 February 2024 धान, चना और धनिया के भाव में रही गिरावट

Leave a Comment