MP News : एमपी बोर्ड के 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, इस प्रकार वेबसाइट पर देखें परिणाम

MP News : मध्य प्रदेश (MP News) में पांचवी व आठवीं कक्षा की विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

MP News : मध्य प्रदेश (MP News) में इस बार पांचवी कक्षा में 11 लाख 80 हजार के करीब विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मध्य प्रदेश में आठवीं कक्षा में 10 लाख 66 हजार 405 छात्रों ने परीक्षा दी थी। आज मध्यप्रदेश बोर्ड की पांचवीं और आठवीं श्रेणियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रों का रिजल्ट दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। इस बार विद्यार्थियों की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर हुई। आज कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं के नतीजे राज्य शिक्षा केंद्र एमपी में घोषित किए जाएंगे।

MP News :  दोपहर 12:30 पर परिणामों का ऐलान किया जाएगा

राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, 23 अप्रैल को दोपहर 12:30 पर परिणामों का ऐलान किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र, एमपी की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर, जो भी विद्यार्थी पांचवीं और आठवीं परीक्षाओं में भाग लिया था, उनका रिजल्ट देख सकते हैं। वह भी इस वेबसाइट से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP News : इस ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होगा परिणाम

पांचवीं और आठवीं क्लास के विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट जानने के लिए सबसे पहले परीक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट skmp.in पर जाना होगा। इसके बाद, विद्यार्थी पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन विवरण डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। आपको बता दें कि पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर 6 मार्च से 14 मार्च 2024 के बीच हुईं। राज्य में पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं में 11 लाख 79 हजार 883 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि आठवीं में 10 लाख 66 हजार 405 विद्यार्थी शामिल हुए।

MP News :  रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

छात्र सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं skmp.in पर जाएं.
इसके बाद होम पेज खुलने पर ‘MP Board Class 5th Result 2024’ या ‘MP Board Class 8th Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें.
फिर यहां पर छात्र का रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करने का ऑप्शन आएगाह.
इसके बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रिन पर खुल जाएगा, जहां पर छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
फिर छात्र रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करें और प्रिंट आउट अपने पास रख सकते हैं.

MP News :  इतने छात्र हुए थे शामिल

विभाग साढ़े ग्यारह बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जो बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले होगा। रिजल्ट इस दौरान जारी होने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। इसके बाद साढ़े 12 बजे रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। 6 से 14 मार्च तक 5वीं बोर्ड परीक्षा हुई, और 6 से 12 मार्च तक 8वीं बोर्ड परीक्षा हुई। इस साल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 8,35,971 विद्यार्थी पांचवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। जबकि प्राइवेट स्कूलों में 4,68,894 विद्यार्थी और मदरसा स्कूलों में 4,721 विद्यार्थी शामिल थे।

Leave a Comment